मूंगफली के स्वास्थ्यवर्धक लाभ जानकर आप रह जायेंगे दंग … जानिये कैसे मूंगफली रखती है आपकी त्वचा को हमेशा जवान

जानिये मूंगफली के स्वास्थ्यवर्धक लाभ और रखिये खुद को स्वस्थ …जानिए कैसे

मूंगफली हम सबका सबसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थ है जिसे समूह में बैठकर खाने का एक अलग ही मज़ा है | सर्दियों में मूंगफली सस्ते बादाम के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इसमें लगभग वे सारे तत्व पाए जाते हैं जो बादाम में पाए जाते हैं | इसकी अपनी एक अलग मिठास होती है | मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और जिंक भी पाए जाते हैं जो शारीरिक वृद्धि के लिए बहुत जरूरी होते हैं | इसके अलावा इसे खाने से ताकत मिलती है | आइये जानते हैं इसके और क्या है स्वास्थ्यवर्धक लाभ |
 

क्या हैं मूंगफली खाने के फायदे

 
कब्ज़ दूर करे :- मूंगफली में मौजूद तत्व पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने का काम करते हैं | इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है |

 

त्वचा को कोमल और नम बनाये :- ओमेगा 6 से भरपूर मूंगफली त्वचा को भी कोमल और नम बनाती है | कई लोग मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल फेसपैक के तौर पर भी करते हैं |

 

पाचन क्रिया को सुधारे :- मूंगफली खाने से शरीर को ताकत मिलती है | इसके अलावा ये पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में मददगार है साथ भूख न लगने की समस्या भी दूर हो जाती है।

 

प्रोटीन का खजाना :- सेल्स के बनने में प्रोटीन एक एहम भूमिका निभाता है। प्रोटीन नए सेल्स के बनने और पुराने सेल्स को ठीक करने का काम करता है |

 

हारमोंस का संतुलन बनाये रखे :- रोजाना थोड़ी मात्रा में मूंगफली खाने से महिलाओं और पुरुषों में हार्मोन्स का संतुलन बना रहता है। कामेच्छा में वृद्धि होती है |

 

बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोके :- इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने नहीं देते और त्वचा हमेशा जवान रहती है |

 

हड्डियाँ मज़बूत करे :- इसमें कैल्शियम और विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए इसके सेवन से हड्डियाँ मजबूत बनती हैं |

 

गैस व एसिडिटी की समस्या दूर करे :- मूंगफली में तेल का अंश होने से यह पेट की बीमारियों को खत्म करती है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही गैस व एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलती है।